spot_img

New Delhi : सेल-एमटीआई और आईआईएम जम्मू ने समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

नई दिल्‍ली : (New Delhi) सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्‍न कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) (SAIL), ने अपने प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान (Management Training Institute) (MTI) के जरिए भारतीय प्रबंधन संस्थान (Indian Institute of Management) (IIM) जम्मू के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत भविष्य के लिए तैयार नेताओं के निर्माण के उद्देश्य से कार्यकारी शिक्षा कार्यक्रमों पर सहयोग किया जाएगा।

इस्‍पात मंत्रालय ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) (SAIL) ने अपने प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान (Management Training Institute) (MTI) के जरिए भारतीय प्रबंधन संस्थान (Indian Institute of Management) (IIM), जम्मू के साथ 29 सितंबर को नई दिल्ली में सेल के इस्पात भवन स्थित कॉर्पोरेट कार्यालय में हस्ताक्षर किए। मंत्रालय के मुताबिक इस समझौता ज्ञापन पर एमटीआई, सेल के कार्यवाहक कार्यकारी निदेशक (HR-L&D)

संजय धर और आईआईएम जम्मू के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कमांडर केशवन भास्करन (R) ने सेल के निदेशक (Personnel) केके सिंह की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए हैं। इस दौरान सेल के कार्यकारी निदेशक (HR) बीएस पोपली और आईआईएम जम्मू से डॉ. राजेश सिक्का (BS Popli and Dr. Rajesh Sikka) भी उपस्थित थे।

इस्‍पात मंत्रालय (Ministry of Steel) ने बताया कि बदलते व्यावसायिक परिदृश्य के लिए सक्षम नेतृत्व को विकसित करने की सेल की प्रतिबद्धता के अनुरूप यह सहयोग संगठनात्मक क्षमता को मजबूत करने, वैश्विक स्तर पर सर्वोत्तम कार्य पद्धतियों को अपनाने और नेतृत्व की उत्कृष्टता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के साझा लक्ष्य को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Explore our articles