spot_img

New Delhi : साबले और पारूल का नाम विश्व क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप की प्रवेश सूची में शामिल

नयी दिल्ली: (New Delhi) लंबी दूरी के धावक अविनाश साबले 18 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के बाथर्स्ट में होने वाली विश्व क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप की प्रवेश सूची में शामिल पांच भारतीय एथलीटों में शामिल हैं।बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों (2022) में 3000 मीटर स्टीपलचेज में रजत पदक विजेता साबले के अलावा इस सूची में आनंद सिंह दूसरे भारतीय पुरुष धावक है। आनंद पिछले महीने असम में आयोजित इंडियन क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर रहे थे।इस स्पर्धा के लिए जारी पुरुष धावकों की सूची में 47 देशों से 215 खिलाड़ियों का नाम है।महिला वर्ग में 2019 एशियाई चैंपियनशिप में 5000 मीटर में कांस्य पदक विजेता पारुल चौधरी, संजीवनी जाधव और छवि यादव का नाम है। महिलाओं की सूची में 31 देशों के 102 खिलाड़ियों का नाम है।

पारुल ने पिछले साल शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में देश में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। उन्होंने इस दौरान इंडियन ग्रां प्री में दो स्वर्ण पदक जीते। राष्ट्रीय ओपन चैंपियनशिप और राष्ट्रीय अंतरराज्यीय सीनियर चैंपियनशिप में शीर्ष स्थान हासिल किया।पारुल ने ओरेगन में विश्व चैंपियनशिप में 12 स्थान हासिल कर प्रभावित किया था।इस स्पर्धा में हालांकि साबले से सबसे ज्यादा उम्मीदें होंगी। साल 2015 से दौड़ना शुरू करने वाले इस धावक ने अब तक नौ बार 3000 मीटर स्टीपलचेज में राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस 28 वर्षीय एथलीट के नाम 5,000 मीटर और हाफ मैराथन का भी राष्ट्रीय रिकॉर्ड है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles