spot_img

New Delhi : ‘रिपल्स ऑफ चेंज: जेंडर-ट्रांसफॉर्मेटिव रूरल वाश प्रोग्राम्स इन इंडिया’ पुस्तक का विमोचन

नई दिल्ली :(New Delhi) केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल (CR Patil) ने आज यहां “रिपल्स ऑफ चेंज: जेंडर-ट्रांसफॉर्मेटिव रूरल वाश प्रोग्राम्स इन इंडिया” पुस्तक का विमोचन किया। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (डीडीडब्ल्यूएस), जल शक्ति मंत्रालय और यूनिसेफ इंडिया के संयुक्त प्रकाशन, रिपल्स ऑफ चेंज में ग्रामीण भारत की दस शक्तिशाली कहानियां शामिल हैं। यूनिसेफ द्वारा संकलित ये कहानियां लैंगिक सशक्तीकरण, सामुदायिक नेतृत्व और जमीनी स्तर पर नवाचार के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) और जल जीवन मिशन के परिवर्तनकारी प्रभाव को दर्शाती हैं।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने जल शक्ति मंत्रालय (पेयजल एवं स्वच्छता विभाग) के उन्नत वेबसाइट पोर्टल का भी शुभारंभ किया। यह वेबसाइट उन पहले कुछ सरकारी प्लेटफॉर्म में से एक है, जिन्हें नवीनतम डिजिटल ब्रांड पहचान मैनुअल (डीबीआईएम) और भारतीय सरकारी वेबसाइटों के लिए दिशा-निर्देश (जीआईजीडब्ल्यू) 3.0 के पूर्ण अनुपालन में सफलतापूर्वक शामिल और नया रूप दिया गया है।

इस अवसर पर सीआर पाटिल ने कहा कि रिपल्स ऑफ चेंज की कहानियां हमें याद दिलाती हैं कि जब महिलाएं नेतृत्व करती हैं तो बदलाव आता है। ‘रिपल्स ऑफ चेंज’ सिर्फ़ किताब नहीं, यह हमारे गांवों में हो रही खामोश क्रांतियों का प्रतिबिंब है। स्वच्छ भारत और जल जीवन के मिशन सिर्फ़ बुनियादी ढांचे के बारे में नहीं हैं, वे सम्मान, सशक्तीकरण और परिवर्तन के बारे में हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में हमारा मंत्रालय हमारी उन्नत वेबसाइट के लॉन्च के साथ डिजिटल गवर्नेंस में नए मानक स्थापित कर रहा है। यह एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है जो न केवल आधुनिक और सुरक्षित है, बल्कि समावेशी, सुलभ और नागरिक केंद्रित भी है।

इस कार्यक्रम में डीडीडब्ल्यूएस सचिव, जल संसाधन सचिव, एसबीएमजी और जेजेएम के मिशन निदेशक, यूनिसेफ इंडिया के वाश प्रमुख सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles