spot_img

New Delhi : आरबीआई गवर्नर बुधवार सुबह 10 बजे करेंगे मौद्रिक समीक्षा बैठक के निर्णय का ऐलान

नई दिल्‍ली : (New Delhi) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा बुधवार सुबह 10 बजे चालू वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee) (MPC) की तीन दिवसीय द्वमासिक समीक्षा बैठक के निर्णय की घोषणा करेंगे। आर्थिक मामलों के जानकारों का कहना है क‍ि रिजर्व बैंक ब्याज दर (रेपो रेट) में 0.25 फीसदी की कटौती कर सकता है।

रिजर्व बैंक ने मंगलवार को ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर बताया कि आरबीआई गवर्नर 29 सितंबर से चल रही तीन दिवसीय द्विमासिक मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee) (MPC) की समीक्षा बैठक के नतीजे की घोषणा एक अक्टूबर को सुबह 10 बजे प्रेस कांफ्रेंस में करेंगे। आर्थिक मामलों के विशेषज्ञों का मानना है कि आरबीआई इस बार में रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती कर सकता है। एसबीआई ने भी अपनी एक रिपोर्ट में इसकी संभावना जताई है।

एसबीआई रिसर्च की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय बैंक के लिए प्रमुख ब्‍याज दर रेपो रेट में 0.25 फीसदी कटौती का निर्णय उचित और तर्कपूर्ण होगा, क्योंकि आगामी वित्त वर्ष 2026-27 में भी खुदरा महंगाई दर के नरम बने रहने की उम्मीद है। आरबीआई ने फरवरी से अबतक तीन किस्तों में रेपो रेट में 100 आधार अंकों यानी एक फीसदी तक की कटौती की है।

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (Consumer Price Index) (CPI), पर आधारित महंगाई में गिरावट के बीच रिजर्व बैंक ने फरवरी से अबतक रेपो रेट में एक फीसदी तक की कटौती कर चुका है। रिजर्व बैंक ने लगातार तीन बार रेपो रेट में कटौती के बाद अगस्त में इसे यथावत रखा था। फिलहाल रेपो रेट 5.50 फीसदी पर है।

Explore our articles