spot_img

New Delhi : रणधीर जायसवाल ने विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता के रूप में पदभार ग्रहण किया

नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी रणधीर जायसवाल (Senior Indian Foreign Service officer Randhir Jaiswal) ने विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। वे अरिंदम बागची का स्थान लेंगे ।पिछले महीने के आखिर में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि प्रवक्ता के रूप में यह उनकी आखिरी साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस है। हमारे साथ बने रहने के लिए आप सभी का धन्यवाद और अगली बार से रणधीर जायसवाल यह भूमिका निभाएंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची को जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों में भारत का अगला स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।
जयसवाल भारतीय विदेश सेवा के 1998 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने पुर्तगाल, क्यूबा, दक्षिण अफ्रीका और न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में सेवा दी है।

Bhubaneswar : केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ओडिशा को दी

भुवनेश्वर : (Bhubaneswar) ओडिशा के रायगड़ा में आज आयोजित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana) (पीएमजीएसवाई-4) के शुभारंभ समारोह में केंद्रीय...

Explore our articles