spot_img

New Delhi: केंद्र पर राहुल का तंज, कहा- नाम से नहीं, कर्म से है नेहरू की पहचान

नई दिल्ली: (New Delhi) नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी के नाम बदलने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि नाम से नहीं, पंडित नेहरू की पहचान उनके कर्म से है।

राहुल गांधी ने नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी के नाम परिवर्तन से जुड़े एक संवाददाता के सवाल पर यह बात कही। उल्लेखनीय है कि नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का नाम बदल कर अब इसे प्रधानमंत्री मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी कर दिया गया है।

इसको लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई थी। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एकमात्र एजेंडा नेहरू और नेहरूवादी विरासत को गलत ठहराना, बदनाम करना और नष्ट करना है।

Washington/Tehran/Abu Dhabi : ट्रंप की धमकी का ईरान पर असर नहीं, कहा-अमेरिका से लड़ेगा

वाशिंगटन/तेहरान/अबू धाबी : (Washington/Tehran/Abu Dhabi) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने रविवार को तेहरान को धमकी देते हुए कहा कि...

Explore our articles