नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को ओणम की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, “ओणम के शुभ अवसर पर मैं भारत और विदेश में रहने वाले अपने सभी साथी नागरिकों, विशेषकर केरल के भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
उन्होंने कहा कि यह त्योहार फसल के मौसम की शुरुआत का प्रतीक है और केरल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का एक अनूठा उदाहरण है। यह त्योहार प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का भी अवसर है। इस त्यौहार को सभी द्वारा अपनी धार्मिक और जातिगत पहचान से परे मनाना सामाजिक सद्भाव का संदेश भी देता है।
उन्होंने कहा कि यह खुशी का त्योहार हमें अपने राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने और साथी नागरिकों के बीच भाईचारे की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित करे।”


