spot_img

New Delhi: असाधारण उपलब्धि के लिए 19 बच्चों को राष्ट्रपति 22 को करेंगी सम्मानित, 23 को प्रधानमंत्री बच्चों से करेंगे बात

विज्ञान भवन में आयोजित होगा पुरस्कार वितरण समारोह

पुरस्कार पाने वालों में नौ लड़के और दस लड़कियां शामिल

नई दिल्ली:(New Delhi) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देशभर (President Draupadi Murmu across the country) के असाधारण उपलब्धि करने वाले 19 बच्चों को विज्ञान भवन में 22 जनवरी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से सम्मानित करेंगे। इन पुरस्कार पाने वाले बच्चों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 जनवरी को बातचीत करेंगे।

सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 (PMRBP) के लिए कला और संस्कृति के लिए सात, बहादुरी के लिए एक, नवाचार के लिए एक, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए एक, सामाजिक सेवा के लिए चार और खेल के लिए पांच बच्चों को चुना गया। इन्हें असाधारण उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार पाने वालों में दो आकांक्षी जिलों सहित 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से नौ लड़के और दस लड़कियां शामिल हैं। पीएमआरबीपी पुरस्कार विजेता को एक पदक और प्रमाण पत्र दिया जाएगा। महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी भी बच्चों के साथ बातचीत भी करेंगी और राज्यमंत्री डॉ. मुंजपारा महेंद्रभाई की उपस्थिति में उन्हें सम्मानित करेंगी।

उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान करती है। यह पुरस्कार 5 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों को कला और संस्कृति, बहादुरी, पर्यावरण, नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा और खेल में पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाते हैं, जो राष्ट्रीय मान्यता के पात्र हैं।

Tehran/Washington : ईरान ने कहा- आत्मसमर्पण नहीं करेगा, अमेरिका बोला- अभूतपूर्व सैन्य कार्रवाई होगी

तेहरान/वाशिंगटन : (Tehran/Washington) जलडमरूमध्य और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका के सामने आत्मसमर्पण नहीं करेगा।...

Explore our articles