spot_img

New Delhi : पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल 87 डॉलर प्रति बैरल के करीब

नई दिल्ली: (New Delhi) अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का मूल्य उछलकर 87 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 812 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई फेरबदल नहीं किया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के चौथे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.46 डॉलर यानी 0.56 फीसदी की उछाल के साथ 86.55 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 0.60 डॉलर यानी 0.74 फीसदी की बढ़त के साथ 80.05 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

Washington : अमेरिका में भारतीय दूतावास के आह्वान पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जश्न शुरू

वाशिंगटन : (Washington) अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास (Indian Embassy in the US) ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) के मद्देनजर शनिवार को यहां...

Explore our articles