spot_img

New Delhi : पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्‍चा तेल 81 डॉलर प्रति बैरल के करीब

नई दिल्‍ली : (New Delhi) अंतरराष्‍ट्रीय बाजार (international market) में कच्‍चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का भाव 81 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 78 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों (पीएसयू) ने शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल का भाव 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

उल्‍लेखनीय है कि अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में हफ्ते के पांचवें दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.15 डॉलर यानी 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 80.89 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.22 डॉलर यानी 0.28 फीसदी लुढ़क कर 77.94 यूएस डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

New Delhi : अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग की बैठक में हिस्सा लेंगी सावित्री ठाकुर

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर 02-11 फरवरी तक चलने वाली संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग (सीएसओसीडी)...

Explore our articles