spot_img

New Delhi: पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल 85 डॉलर प्रति बैरल के करीब

नई दिल्ली:(New Delhi) अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में कच्चे तेल की कीमत में तेजी का सिलसिला जारी है। ब्रेंट क्रूड का मूल्य उछलकर 85 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है।सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया है।

इस सप्ताह के पांचवें दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.45 डॉलर यानी 0.54 फीसदी की उछाल के साथ 84.33 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 0.49 डॉलर यानी 0.62 फीसदी बढ़कर 79.75 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।

Kathmandu : खाड़ी देशों की तरफ जाने वाली उड़ानें आज भी रद्द, सैकड़ों यात्री नेपाल हवाईअड्डे पर फंसे

काठमांडू : (Kathmandu) मध्यपूर्व में बढ़ते तनाव का असर काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (टीआईए) (Kathmandu's Tribhuvan International Airport) के संचालन पर भी...

Explore our articles