spot_img

New Delhi : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धीमी ओवर गति के लिए पाकिस्तान पर लगा जुर्माना

नई दिल्ली : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धीमी ओवर गति के लिए पाकिस्तान पर जुर्माना लगा है। आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के एक लीग मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए पाकिस्तान पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगा है।

एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल ऑफ मैच रेफरी के रिची रिचर्डसन ने समय भत्ते पर विचार करने के बाद बाबर आजम की टीम को लक्ष्य से चार ओवर कम होने के कारण सजा दी।

खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायता कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, खिलाड़ियों को उनकी टीम द्वारा आवंटित समय में गेंदबाजी करने में विफल रहने पर प्रत्येक ओवर के लिए उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।

स्लो ओवर रेट पर लगे जुर्माने को लेकर बाबर आजम ने अपराध स्वीकार किया और प्रस्तावित सज़ा स्वीकार कर ली। ऐसे में अब इसके लिए औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं रह गई।

मैदानी अंपायर एलेक्स व्हार्फ और पॉल रीफेल, तीसरे अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ और चौथे अंपायर रिचर्ड केटलबोरो ने ओवर रेट को देखते हुए यह आरोप लगाया।

Explore our articles