spot_img

New Delhi : दोस्त की नाबालिग बेटी से रेप के आरोपित प्रेमोदय खाखा को एक दिन की न्यायिक हिरासत

नई दिल्ली : दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट ने दोस्त की नाबालिग बेटी के साथ रेप करने के आरोपित दिल्ली सरकार के अधिकारी प्रेमोदय खाखा को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। खाखा को दिल्ली पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट कात्यायनी शर्मा कंडवाल के समक्ष पेश किया था।

दिल्ली पुलिस ने खाखा को 21 अगस्त को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। खाखा की पत्नी सीमा रानी को कोर्ट ने पहले ही न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। खाखा पर आरोप है कि उसने अपनी दोस्त की नाबालिग बेटी के साथ नवंबर 2020 और जनवरी 2021 के बीच कई बार रेप किया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक पीड़िता के पिता की 1 अक्टूबर, 2020 को मौत हो गई थी, जिसके बाद खाखा ने उसे अपने घर उसकी देखभाल के लिए बुला लिया था। पीड़िता खाखा को मामा कहकर बुलाती थी। खाखा की पत्नी ने पीड़िता को गर्भ हटाने वाली गोली खिलाई थी।

दिल्ली पुलिस ने दोनों के खिलाफ पॉक्सो के विभिन्न प्रावधानों के अलावा भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2)(एफ) , 509, 506, 323, 313, और 120बी के तहत एफआईआर दर्ज की है। खाखा दिल्ली सरकार के महिला और बाल विकास विभाग में डिप्टी डायरेक्टर था। मामला सामने आने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles