spot_img

New Delhi : फरवरी में एक करोड़ से ज्यादा मोबाइल नंबर आधार से जोड़े गए

नयी दिल्ली : निवासियों के अनुरोध पर फरवरी में एक करोड़ से अधिक मोबाइल नंबरों को आधार से जोड़ा गया। शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के अनुसार, पिछले महीने मोबाइल नंबरों को आधार से जोड़ने में 93 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जनवरी माह में 56.7 लाख पंजीकरण हुए थे।

बयान में कहा गया है, ‘‘निवासियों के अनुरोध पर फरवरी 2023 में आधार से 1.09 करोड़ से अधिक मोबाइल नंबर जोड़े गए, जो इससे पिछले महीने के मुकाबले 93 प्रतिशत अधिक है।’’

आधार के साथ मोबाइल नंबरों के पंजीकरण में तेजी की एक प्रमुख वजह आधार को पैन के साथ जोड़ना है।

एक अनुमान के मुताबिक, अब तक 90 करोड़ आधार धारकों ने अपने मोबाइल नंबरों को अपनी विशिष्ट पहचान से जोड़ा है।

इसमें कहा गया है, ‘‘यूआईडीएआई ने कल्याणकारी सेवाओं और विभिन्न प्रकार की स्वैच्छिक सेवाओं का उपयोग करते समय अधिक कुशल संपर्क के लिए भारतीयों से अपने आधार को अपने मोबाइल नंबर से जोड़ने के लिए कहा है।’’

Mumbai : अप्रैल में हीट स्ट्रोक के 32 नए मरीज, एक की संदिग्ध मौत

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र में बढ़ती गर्मी (rising heat in Maharashtra) ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री...

Explore our articles