Home latest New Delhi : केरल में मानसून ने दी दस्तक, लक्षद्वीप सहित तमिलनाडु...

New Delhi : केरल में मानसून ने दी दस्तक, लक्षद्वीप सहित तमिलनाडु की ओर बढ़ा

0
175

नई दिल्ली:(New Delhi) मानसून ने गुरुवार को केरल में दस्तक दे दी। यह अपने पूर्वानुमान से चार दिन विलम्ब से केरल पहुंचा है।भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार मानसून केरल के साथ दक्षिण अरब सागर के बाकी बचे हिस्सों और मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों और समूचे लक्षद्वीप क्षेत्र, दक्षिण तमिलनाडु के ज्यादातर हिस्सों, कोमोरिन क्षेत्र के बाकी हिस्सों, मन्नार की खाड़ी और दक्षिण पश्चिम, मध्य और उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों की ओऱ बढ़ रहा है।

मानसून की स्थिति देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को समंदर में ना जाने का अलर्ट पहले ही जारी कर दिया था। आईएमडी के मुताबिक दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने और इसमें तेजी आने के कारण चक्रवाती हवाएं मानसून के केरल तट की तरफ आगमन को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती हैं।

उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने केरल में चार जून को मानसून आने की संभावना जताई थी लेकिन चक्रवाती तूफान बिपरजोय के कारण मानसून आने में चार दिन की देरी हुई है।