spot_img

New Delhi: ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी का रुख

नई दिल्ली:(New Delhi) ग्लोबल मार्केट (global market) से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान दबाव बना रहा। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणामों के साथ बंद हुए। एशियाई बाजार में आज आमतौर पर बढ़त की स्थिति बनी हुई नजर आ रही है।

अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान बिकवाली का दबाव नजर आया, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.41 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,460.48 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 126.08 अंक यानी 0.71 प्रतिशत टूट कर 17,732.60 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 39,149.29 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणामों के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.19 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,164.12 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.68 प्रतिशत टूट कर 7,479.40 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर, डीएएक्स इंडेक्स 0.14 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,235.45 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर मजबूती का रुख बना हुआ है। एशिया के 9 बाजारों में से 8 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। वहीं हॉन्गकॉन्ग के शेयर बाजार में फिलहाल कारोबार नहीं हो रहा है। गिफ्ट निफ्टी 0.21 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,171 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.15 प्रतिशत उछल कर 3,337.83 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

निक्केई इंडेक्स फिलहाल 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 39,614.48 के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। वहीं ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,120.25 अंक के स्तर पर पहुंचने में सफल रहा है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 0.23 प्रतिशत की मजबूती के साथ 2,804.30 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,303.11 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.66 प्रतिशत उछल कर 7,109.88 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.31 प्रतिशत की मजबूती के साथ 2,976.64 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Sant Kabir Nagar : ब्रिटिश मौलाना के ठिकानों पर ED का छापा

संतकबीरनगर में बड़ी कार्रवाई, विदेशी फंडिंग और दस्तावेजी अनियमितताओं की जांच, परिजनों से गहन पूछताछसंतकबीरनगर : (Sant Kabir Nagar) उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले...

Explore our articles