spot_img

New Delhi: गोमैकेनिक की बही में गड़बड़ी, संस्थापक ने मानी गंभीर गलती

नयी दिल्ली: (New Delhi) वाहनों की मरम्मत करने वाले स्टार्टअप गोमैकेनिक के सह-संस्थापक अमित भसीन ने बुधवार को स्वीकार किया कि कंपनी के वित्तीय विवरण में गलतियां थीं।उन्होंने कहा कि इसके बाद एक वित्तीय ऑडिट का आदेश दिया गया है और कारोबार का पुनर्गठन किया जा रहा है, जिसके तहत करीब 1000 कर्मचारियों में 70 प्रतिशत की छंटनी की जाएगी।

गोमैकेनिक ने दो साल पहले 4.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर का वित्तपोषण हासिल किया था। अब यह खुलासा हुआ है कि कंपनी ने अपने खातों में आय को बढ़ाचढ़ा कर दिखाया था।भसीन ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि वित्तीय ब्यौरों में किस हद तक गड़बड़ी थी।स्टार्टअप ने छंटनी के अलावा कथित तौर पर बाकी कर्मचारियों को अगले तीन महीने बिना वेतन के काम करने के लिए कहा है।

Jaunpur : खुद को गोली मारने से पहले संजय ने बनाए तीन वीडियो

जौनपुर : (Jaunpur) यूपी के जौनपुर में जलालपुर थाना क्षेत्र के मझगवां खुर्द गांव (Majhgawan Khurd village, Jalalpur police station area, Jaunpur, Uttar Pradesh)...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles