spot_img

New Delhi : बवाना इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्टरी में भीषण आग

नई दिल्ली: (New Delhi) उत्तरी दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया के सेक्टर 5 स्थित साइकिल असेंबल करने वाली एक फैक्टरी में शनिवार को भीषण आग लग गई। इसमें बिल्डिंग का दो फ्लोर पूरी तरह चपेट में आ गया है। मौके पर 100 से ज्यादा फायर कर्मियों की टीम आग बुझाने में लगी हुई है। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आग लगने की सूचना कंट्रोल रूम को सुबह 9:00 बजे मिली थी। फिलहाल किसी के अंदर फंसे होने की आशंका नहीं है। आग बुझाने का काम जारी है। मौके पर दमकल की 20 गाड़ियां पहुंची, जो आग बुझाने का काम कर रही हैं।

दमकल विभाग के अनुसार पिछले साल के मुकाबले इस बार आग लगने की ज्यादा घटनाएं सामने आई हैं। पिछले वर्ष एक जनवरी से 31 अक्टूबर तक आग लगने की 2459 घटनाएं हुईं जबकि इसी अवधि में इस वर्ष 31 अक्टूबर तक 2669 घटनाएं हो चुकी हैं।

Explore our articles