spot_img

New Delhi : आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने के फैसले का खड़गे ने किया स्वागत

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने के फैसले का कांग्रेस ने स्वागत किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वह सरकार के इस फैसले का वह स्वागत करते हैं लेकिन उन्हें यह सम्मान बहुत देरी से दिया गया है।

इसके पहले कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने भी एक बयान में कहा कि भाजपा को लालकृष्ण आडवाणी की याद बहुत देर में आई है।

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करना स्वागत योग्य है।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि आजकल भारत रत्न अपने वोट को बांधने के लिए दिए जाते हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मान की घोषणा पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। केजरीवाल ने एक्स पर लिखा कि वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि लालकृष्ण आडवाणी सदा स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें।

Explore our articles