नई दिल्ली : (New Delhi) इंटर मियामी (Inter Miami) ने बुधवार को फीफा क्लब वर्ल्ड कप 2025 के लिए अपनी 26 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी इस टीम की अगुवाई करेंगे। उनके साथ उनके पुराने साथियों लुइस सुआरेज़ और सर्जियो बस्केट्स (old teammates Luis Suarez and Sergio Busquets) को भी स्क्वाड में शामिल किया गया है।
फीफा क्लब वर्ल्ड कप 2025 (FIFA Club World Cup 2025) इस बार बदले हुए फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें कुल 32 टीमें हिस्सा लेंगी। यह टूर्नामेंट अमेरिका में 14 जून से 13 जुलाई के बीच खेला जाएगा। अगले साल होने वाले फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup) से पहले यह टूर्नामेंट एक तरह से अभ्यास और माहौल परखने का अवसर भी होगा।
इंटर मियामी की पूरी टीम
गोलकीपर:
ड्रेक कैलेंडर, रोको रियोस नोवो, ऑस्कर उस्तारी, विलियम यारब्रू।
डिफेंडर:
जोरदी आल्बा, नोआ एलन, टॉमस अविलेस, इस्राएल बोटराइट, मैक्सीमिलियानो फाल्कोन, इयान फ्रे, गोंजालो लुहान, टायलर हॉल, डेविड मार्टिनेज, रयान सेलर, मार्सेलो वेगांट।
मिडफील्डर:
यैनिक ब्राइट, सर्जियो बस्केट्स, बेनजामिन क्रेमास्की, सैंटियागो मोरालेस, फेडरिको रेडोंडो, बाल्तासार रोड्रिगेज, डेविड रूइज़, टेलास्को सेगोविया।
फॉरवर्ड:
लियो अफोंसो, तादेओ एलेंदे, लियोनेल मेसी, एलेन ओबांडो, फाफा पिकॉल्ट, लुइस सुआरेज़।


