spot_img

New Delhi : अमेरिका से चना और दाल सहित आठ उत्पादों से सीमा शुल्क हटाएगा भारत

नई दिल्ली : भारत, अमेरिका से आयात होने वाले आठ उत्पादों से सीमा शुल्क हटाएगा। भारत द्वारा अतिरिक्त सीमा शुल्कों को रद्द करने की अधिसूचना के 90 दिनों के बाद चना, दाल और सेब सहित आठ उत्पादों का आयात सस्ता हो जाएगा।

सूत्रों ने रविवार को दी जानकारी में बताया कि भारत, अमेरिका से आयात होने वाले चना, दाल और सेब समेत आठ उत्पादों से सीमा शुल्क हटाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हालिया अमेरिका यात्रा के दौरान दोनों देश विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के छह विवादों को खत्म करने और अमेरिका के उत्पादों पर प्रतिशोध स्वरूप लगाए गए शुल्कों को हटाने पर सहमत हुए थे।

इस समझौते के तहत भारत चना 10 फीसदी, दाल 20 फीसदी, ताजा या सूखे बादाम 7 रुपये प्रति किलोग्राम, छिलके वाले बादाम 20 रुपये प्रति किलोग्राम, अखरोट 20 फीसदी, ताजा सेब 20 फीसदी, बोरिक एसिड 20 फीसदी, और चिकित्सकीय अभिकर्मक 20 फीसदी से अतिरिक्त शुल्क हटा देगा। इसके बाद अमेरिका में निर्मित इन आठ उत्पादों पर शुल्क सबसे पसंदीदा देश (एमएफएन) की वर्तमान दर पर वापस आ जाएगा।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका के सांसदों और उद्योग जगत ने इन शुल्क को हटाने के लिए भारत से समझौते की घोषणा का स्वागत किया है। भारत ने इन पर सीमा शुल्क 2019 में लगाया था, जब अमेरिका ने इस्पात और एल्युमिनियम के कुछ उत्पादों पर शुल्क बढ़ा दिया था। अमेरिका, भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। बीते वित्त वर्ष 2022-23 में द्विपक्षीय माल व्यापार बढ़कर 128.8 अरब डॉलर हो गया, जो वित्त वर्ष 2021-22 में 119.5 अरब डॉलर था।

New Delhi : एचएएल के 22वें चेयरमैन और सीएमडी बने रवि के, डॉ. डीके सुनील से चार्ज लिया

नई दिल्ली : (New Delhi) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Limited) (एचएएल) में शुक्रवार को 22वें चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर रवि...

Explore our articles