Home business-mr BUSINESS New Delhi : भारत दूरसंचार प्रौद्योगिकी निर्माता और निर्यातक के तौर पर...

New Delhi : भारत दूरसंचार प्रौद्योगिकी निर्माता और निर्यातक के तौर पर उभर रहा: अश्विनी वैष्णव

0
216

नई दिल्ली: (New Delhi) केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत एक दूरसंचार प्रौद्योगिकी निर्माता और निर्यातक के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की ओर दुनिया उम्मीद भरी नजरों से देख रही है।अवश्विनी वैष्ण्व ने शुक्रवार को ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस’ 2023 के उद्घाटन सत्र में अपने संबोधन में यह बात कही। वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्पष्ट दृष्टि और नेतृत्व से प्रेरित होकर दूरसंचार क्षेत्र ने संपर्क, सामर्थ्य तथा मानकों पर कई मील के पत्थर हासिल किए हैं। साथ ही मुकदमेबाजी तथा 2जी घोटाले के साये से बाहर निकल गया है।

संचार मंत्री वैष्णव ने देश में 5जी सेवाओं के तेजी से शुरू होने और भारत के स्पष्ट 6जी दृष्टिकोण का हवाला देते हुए कहा कि दूरसंचार, डिजिटल का मार्ग प्रशस्त करता है। इससे पहले राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 7वें संस्करण का प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने उद्घाटन किया।

उल्लेखनीय है कि इंडिया मोबाइल कांग्रेस’ 2023 का यह सातवां संस्करण है। इसमें 22 देशों के लगभग एक लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान है। इसमें मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) स्तर के 5000 प्रतिनिधि और 400 स्टार्टअप शामिल हो रहे हैं।