spot_img

New Delhi: बागवानी उत्पादन 351.92 मिलियन टन होने का है अनुमान

नई दिल्ली: (New Delhi) बागवानी फसलों का उत्पादन बढ़ने का अनुमान है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने विभिन्न बागवानी फसलों के क्षेत्र और उत्पादन के लिए वर्ष 2022-23 का दूसरा अग्रिम अनुमान बुधवार को जारी किया है। इसके अनुसार, वर्ष 2022-23 में देश में कुल बागवानी उत्पादन रिकार्ड 351.92 मिलियन टन होने का अनुमान है।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बागवानी फसलों के द्वितीय अग्रिम अनुमान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश में खाद्यान्न के साथ ही बागवानी का भी लगातार रिकार्ड उत्पादन हो रहा है। जो हमारे किसान भाइयों-बहनों की अथक मेहनत, वैज्ञानिकों की कुशलता व किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार की किसान हितैषी नीतियों का सद्परिणाम है। तोमर ने इसके लिए बागवानी किसानों व वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई दी है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022-23 में कुल बागवानी उत्पादन 351.92 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो वर्ष 2021-22 (अंतिम) की तुलना में लगभग 4.74 मिलियन टन (1.37 फीसदी) की बढ़ोतरी है। फलों, सब्जियों, वृक्षारोपण फसलों, फूलों व शहद में उत्पादन में वृद्धि होने का अनुमान है। फलों का उत्पादन वर्ष 2021-22 के 107.51 मिलियन टन की तुलना में वर्ष 2022-23 में 108.34 मिलियन टन होने का अनुमान है। सब्जियों का उत्पादन वर्ष 2022-23 में 212.91 मिलियन टन होने का अनुमान है जबकि वर्ष 2021-22 में 209.14 मिलियन टन था। वृक्षारोपण फसलों का उत्पादन वर्ष 2021-22 में 15.76 मिलियन टन से बढ़कर वर्ष 2022-23 में 16.05 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो लगभग 1.76 फीसदी की वृद्धि है। आलू का उत्पादन 60.54 मिलियन टन होने की उम्मीद है जबकि वर्ष 2021-22 में यह 56.18 मिलियन टन था।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles