spot_img
Home latest New Delhi: कीर्ति नगर में तेज रफ्तार डीटीसी बस पलटी, एक घायल

New Delhi: कीर्ति नगर में तेज रफ्तार डीटीसी बस पलटी, एक घायल

0
416

नई दिल्ली:(New Delhi) कीर्ति नगर में रिंग रोड (ring road) पर मंगलवार तड़के करीब तीन बजकर 45 मिनट पर तेज रफ्तार डीटीसी के बस पलट जाने से हादसा हो गया। हादसे में एक यात्री को चोट आई है।

पश्चिमी जिले के डीसीपी विचित्र वीर के अनुसार, इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। बस में 15 यात्री थे। यह बस आईएसबीटी से उत्तम नगर की तरफ जा रही थी। अचानक डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। सभी यात्रियों को बाहर निकाल कर सुरक्षित भेजा गया। फिर क्रेन के माध्यम से बस को उठाया गया।

पुलिस के अनुसार, रूट नंबर 763 की यह बस राजौरी गार्डन की तरफ जब जा रही थी। तभी अचानक पटरी पर चढ़कर पलट गई। तफ्तीश की जा रही है। ड्राइवर से भी पूछताछ कर यह जानने का प्रयास हो रहा है कि आखिर हादसा कैसे हुआ।