spot_img

New Delhi : फिशरीज समर मीट 2024 का आयाेजन कल मदुरै में

नई दिल्ली : (New Delhi) मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय व मत्स्य पालन विभाग 12 जुलाई काे तमिलनाडु के मदुरै में ‘मत्स्य पालन ग्रीष्मकालीन बैठक’ (फिशरीज समर मीट 2024) (‘Fisheries Summer Meet 2024’) का आयोजन करने जा रहा है। इस बैठक का उद्देश्य राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के साथ परामर्श को बढ़ावा देना, मत्स्य पालन और जलीय कृषि क्षेत्र के विकास के लिए मछली किसानों, उद्यमियों और मछुआरों द्वारा किए गए योगदान को प्रदर्शित करना है। मंत्रालय ने गुरुवार काे इसकी जानकारी दी।

मंत्रालय के मुताबिक फिशरीज समर मीट 2024 का आयोजन भारत सरकार के केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​​​ललन सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है। शुक्रवार 12 जुलाई काे आयाेजित फिशरीज समर मीट में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री प्रोफ़ेसर एसपी सिंह बघेल और जॉर्ज कुरियन के साथ तमिलनाडु सरकार मत्स्य पालन अनिता आर. राधाकृष्णन प्रमुख रूप से उपस्थित हाेंगे।

मंत्रालय के मुताबिक, फिशरीज समर मीट 2024 का उद्देश्य मछली किसानों, शोधकर्ताओं, उद्योग विशेषज्ञों, उद्यमियों और नीति निर्माताओं को अनुभव साझा करने और मत्स्य पालन के सतत विकास के लिए संभावनाओं का पता लगाने के लिए एक मंच पर लाना है। इससे राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अपनी प्रगति, चुनौतियों, अवसरों को साझा करने और भविष्य की कार्रवाई की योजना बनाने के प्रयासाें काे मजबूती मिलेगी। केंद्र शासित प्रदेश राज्यों से प्रगति साझा करेंगे, उनकी चुनौतियों पर चर्चा करेंगे और अपनी आगामी योजनाएं सामने रखेंगे।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles