spot_img

New Delhi : ईपीएफओ ने मार्च 2025 के दौरान 14.58 लाख सदस्य जोड़े

नई दिल्ली : (New Delhi) सेवानिवृति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organization) (ईपीएफओ) ने मार्च महीने के दौरान कुल 14.58 लाख सदस्य जोड़े हैं। यह आंकड़ा पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 1.15 फीसदी अधिक है। ईपीएफओ ने इस साल मार्च में करीब 7.54 लाख नए सदस्य जोड़े हैं। यह फरवरी, 2025 की तुलना में यह आंकड़ा 2.03 फीसदी और मार्च 2024 की तुलना में 0.98 फीसदी अधिक है।

श्रम और रोजगार मंत्रालय ने बुधवार को जारी आंकड़ों में बताया कि नए सदस्यों की संख्या में वृद्धि रोजगार के बढ़ते अवसरों, कर्मचारी लाभ के बारे में बढ़ती जागरूकता और ईपीएफओ के सफल जागरूकता कार्यक्रमों के कारण है। मंत्रालय ने बताया क‍ि इससे पता चलता है कि संगठित कार्यबल में शामिल होने वाले ज्यादातर व्यक्ति युवा हैं। आंकड़ों के मुताबिक नए सदस्यों में 18-25 आयु वर्ग के 4.45 लाख सदस्य थे, जिससे नए सदस्यों में इनकी हिस्सेदारी 58.94 फीसदी रही। इसके अलावा मार्च 2025 में 18-25 आयु वर्ग के कुल सदस्यों की संख्या में मासिक आधार पर 4.21 फीसदी और सालाना आधार पर 4.73 फीसदी की वृद्धि हुई। इससे पता चलता है कि संगठित कार्यबल में शामिल होने वाले ज्यादातर व्यक्ति युवा हैं।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने मार्च 2025 में करीब 7.54 लाख नए सदस्य जोड़े हैं। फरवरी, 2025 की तुलना में यह आंकड़ा 2.03 फीसदी और मार्च 2024 की तुलना में 0.98 फीसदी अधिक है।

Explore our articles