spot_img

New Delhi: देशभर की जामा मस्जिदों में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज, राष्ट्रपति ने दी बधाई

नई दिल्ली:(New Delhi) देशभर की जामा मस्जिदों में आज सवेरे ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने दिल्ली के दरगाह पंजा शरीफ में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इससे पहले ईद-उज-जुहा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है।

ईद-उल-अजहा का त्योहार बुधवार शाम तक मनाया जाएगा। दिल्ली की जामा मस्जिद में ईद-उल-अजहा की नमाज सुबह छह बजे और फतेहपुरी मस्जिद में सवा सात बजे अदा की गई। फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम डॉ. मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने कहा कि कुर्बानी करते वक्त इस बात का ख्याल रखें कि किसी को उससे तकलीफ न हो। ईद-उल-अजहा पर पुरानी दिल्ली के बाजारों में रौनक है। रातभर पुरानी दिल्ली के बाजारों में भीड़ रही।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संदेश में कहा है, “ईद-उल-जुहा के अवसर पर मैं सभी देशवासियों और विदेशों में रहने वाले भारतीयों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।” उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा, ” ईद-उल-जुहा मनाते समय आइए हम एकता, दया और बंधुत्व के मूल्यों पर विचार करें जो न केवल इस त्योहार, बल्कि हमारे पूरे समाज की आधारशिला है। यह त्योहार परिवारों और समुदायों के लिए मिल जुलकर हर्षोल्लास और सद्भाव की भावना को व्यक्त करने का एक महत्त्वपूर्ण अवसर भी है।”

Mumbai : ‘भूत बंगला’ के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood actor Akshay Kumar) अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में...

Explore our articles