spot_img

Cairo: सऊदी अरब में हीट स्ट्रोक से 14 हज यात्रियों की मौत

काहिरा:(Cairo) सऊदी अरब में चिलमिलाती गर्मी हज यात्रियों के लिए चुनौती साबित हो रही है। हज के दौरान पारा 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तक पहुंच गया है। इससे खासतौर पर बुजुर्गों के लिए मुश्किलें बढ़ गई है। मक्का में भीषण गर्मी के कारण 6 लोगों की मौत हो चुकी है। ताजा जानकारी के अनुसार, हज यात्रा के दौरान 14 जॉर्डनियों की मौत हो गई है और 17 अन्य लापता हैं।

इसकी जानकारी जॉर्डन के विदेश मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में दी है। इससे पहले जॉर्डन में विदेश मामलों और प्रवासियों के मंत्रालय ने पहले माउंट अराफात पर हीट स्ट्रोक के कारण छह जॉर्डन नागरिकों की मौत की पुष्टि की थी। हालांकि, कई अन्य स्थानीय सूत्रों ने इससे अधिक संख्या की सूचना दी है, इसके अनुसार 17 तीर्थयात्रियों की मृत्यु हुई है और उनके नाम भी प्रकाशित किये गये हैं।

Mumbai : वर्ली रैली विवाद मामले में पुलिस का स्पष्टीकरण

मुंबई : (Mumbai) भाजपा की रैली के दौरान मंत्री गिरीश महाजन से (Minister Girish Mahajan) भिड़ने वाली महिला को लेकर फैली खबरों पर पुलिस...

Explore our articles