spot_img

New Delhi : ईडी ने 190 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी मामले में दिल्ली, यूपी, हरियाणा में की छापेमारी

नई दिल्ली : (New Delhi) प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) (ईडी) ने 190 करोड़ रुपये की कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले (money laundering case) में दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में 10 ठिकानों पर छापेमारी की है। ये मामला श्री सिद्धदाता इस्पात प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित है। कंपनी पर आरोप है कि उसने बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ धोखाधड़ी की।

आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि ईडी के अधिकारी दिल्ली, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और नोएडा तथा हरियाणा के पानीपत में कम से कम दस जगहों पर तलाशी ले रहे हैं। ये ठिकानें कंपनी से जुड़े निदेशकों, प्रमोटरों, साझेदारों, ऑडिटरों और अन्य साजिशकर्ताओं से जुड़े हैं, जिनकी जांच 190 करोड़ रुपये के कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में की जा रही है। ये मामला श्री सिद्धदाता इस्पात प्राइवेट लिमिटेड और अन्य से संबंधित है, जिसमें बैंक ऑफ बड़ौदा (पूर्व में देना बैंक) के साथ धोखाधड़ी किए जाने का आरोप है।

श्री सिद्धदाता इस्पात प्राइवेट लिमिटेड कंपनी स्टील उत्पादों का निर्माण करती है। हालांकि, प्रमोटरों से उनके खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर टिप्पणी के लिए तुरंत संपर्क नहीं किया जा सका। इस मामले कंपनी के निदेशक, प्रमोटर्स और कंपनी के प्रबंधन में शीर्ष पर बैठे लोग जांच के मुख्य घेरे में हैं।

Explore our articles