spot_img

New Delhi : हाई कोर्ट की चेतावनी के बावजूद आम आदमी पार्टी लीगल सेल ने दिल्ली की अदालतों में किया प्रदर्शन

नई दिल्ली : दिल्ली हाई कोर्ट की चेतावनी के बावजूद बुधवार को आम आदमी पार्टी के लीगल सेल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली की अदालतों में प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी लीगल सेल की ओर से तीस हजारी कोर्ट, पटियाला हाउस कोर्ट और कड़कड़डूमा कोर्ट में प्रदर्शन की सूचना है।

आम आदमी पार्टी लीगल सेल के दिल्ली के अध्यक्ष और दिल्ली बार काउंसिल के उपाध्यक्ष संजीव नसीयर के नेतृत्व में बुधवार को तीस हजारी कोर्ट में वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया।

आज ही हाई कोर्ट ने आम आदमी पार्टी लीगल सेल की ओर से दिल्ली की अदालतों में प्रदर्शन के आह्वान पर कड़ी चेतावनी दी थी। कार्यकारी चीफ जस्टिस मनमोहन की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा था कि अगर दिल्ली की अदालतों में कोई प्रदर्शन होता है तो इसके दुष्परिणाम भुगतने होंगे। कोर्ट ने सवाल किया था कि आखिर कोर्ट में प्रदर्शन कैसे किया जा सकता है। दरअसल एक वकील ने कार्यकारी चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष मेंशन करते हुए कहा कि उन्होंने आम आदमी पार्टी लीगल सेल की ओर से आयोजित होने वाले प्रदर्शनों की शिकायत करते हुए हाई कोर्ट को पत्र ई-मेल किया है। तब कोर्ट ने कहा था कि इसके गंभीर परिणाम होंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश लागू किए जाएंगे। कोर्ट को बंधक नहीं बनाया जा सकता है। पक्षकारों को कोर्ट परिसर में आने से नहीं रोका जा सकता है। आप किसी के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन नहीं कर सकते हैं।

संजीव नसीयर की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि केजरीवाल को 21 मार्च को एक साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया है।

उल्लेखनीय है कि ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। 22 मार्च को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को 28 मार्च तक की ईडी हिरासत में भेज दिया था। केजरीवाल फिलहाल ईडी की हिरासत में हैं।

New York/Limerick : टाइगर वुड्स के इंकार के बाद जिम फ्यूरिक बने अमेरिका टीम के कप्तान

न्यूयॉर्क/लिमरिक : (New York/Limerick) अमेरिका के अनुभवी गोल्फर जिम फ्यूरिक (American golfer Jim Furyk) को 2027 राइडर कप के लिए यूएस टीम का कप्तान...

Explore our articles