Home latest New Delhi : दिल्ली मेट्रो: तकनीकी खराबी के कारण ‘ब्लू लाइन’ पर...

New Delhi : दिल्ली मेट्रो: तकनीकी खराबी के कारण ‘ब्लू लाइन’ पर सेवा प्रभावित

0
162
New Delhi : Delhi Metro: Service affected on 'Blue Line' due to technical fault

नयी दिल्ली : (New Delhi ) दिल्ली मेट्रो की ‘ब्लू लाइन’ पर मंगलवार को कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण मेट्रो सेवा एक घंटे से अधिक समय तक प्रभावित रही। सूत्रों ने यह जानकारी दी।ब्लू लाइन दिल्ली में द्वारका सेक्टर-21 और नोएडा में इलेक्ट्रॉनिक सिटी को जोड़ती है। यह इसी लाइन पर यमुना बैंक स्टेशन से निकली अलग लाइन के जरिए गाजियाबाद में वैशाली को भी जोड़ती है।एक सूत्र ने बताया, ‘‘कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण समूची ब्लू लाइन पर सेवाएं अभी प्रभावित हैं। हम इन्हें ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं।’’इस बीच ब्लू लाइन के एक खंड पर पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे जब देरी की सूचना मिली तो कई लोगों ने तस्वीरों के साथ ट्वीट करना शुरू किया।।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने यात्रियों के लिए अलर्ट जारी किया है।डीएमआरसी ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ब्लू लाइन संबंधी ताजा जानकारी : द्वारका सेक्टर 21 और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली के बीच सेवाएं प्रभावित। अन्य सभी लाइन पर सेवाएं सामान्य हैं।’’बाद में दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर इसने फिर से ट्वीट किया कि ब्लू लाइन पर सामान्य सेवा बहाल हो गई है।