spot_img

New Delhi : दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली का पद से इस्तीफा

नई दिल्ली : (New Delhi) लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली (president Arvinder Singh Lovely)ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को इस्तीफा सौंपा है।

पार्टी अध्यक्ष को भेजे गए पत्र में लवली ने लिखा है कि कांग्रेस की दिल्ली इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी जो कांग्रेस के खिलाफ भ्रष्टाचार के झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण आरोप लगाए थे। इसके बावजूद पार्टी ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने का निर्णय लिया।

दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर छठवें चरण में 25 मई को मतदान होगा। यहां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच चुनावी गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

उल्लेखनीय है कि अमरिंदर सिंह लवली को 31 अगस्त 2023 को दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अरविंदर सिंह लवली दिल्ली की शीला दीक्षित सरकार में शिक्षा से लेकर पर्यटन मंत्रालय की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

Washington : रूस के लिए जासूसी करने वाले सीआईए के पूर्व एजेंट एल्ड्रिच एम्स का जेल में निधन

वाशिंगटन : (Washington) अमेरिका की प्रमुख विदेशी खुफिया सेवा सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) (Aldrich Ames, a former officer of the Central Intelligence Agency) के...

Explore our articles