spot_img
Home business-mr BUSINESS New Delhi: कच्‍चा तेल 85 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की...

New Delhi: कच्‍चा तेल 85 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर

0
231

नई दिल्‍ली: (New Delhi) अंतरराष्‍ट्रीय बाजार (international market) में कच्‍चे तेल की कीमत में गिरावट का रुख है। ब्रेंट क्रूड का मूल्य एक डॉलर लुढ़ककर 85 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 82 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई फेरबदल नहीं किया है।

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में हफ्ते के तीसरे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.12 डॉलर यानी 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 84.54 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) भी क्रूड 0.05 डॉलर यानी 0.06 फीसदी लुढ़कर 81.36 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये, डीजल 89.97 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।