spot_img

New Delhi: कच्चा तेल 79 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर

नई दिल्ली:(New Delhi) अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के मूल्य (price of crude oil) में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 79 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 74 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, आज (Tuesday) सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के दूसरे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड 0.03 डॉलर यानी 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ 78.06 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 0.10 डॉलर यानी 0.14 फीसदी उछलकर 73.14 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

Mumbai : ‘द एकेडमी’ के सोशल मीडिया पर छाया शाहरुख खान का डायलॉग

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Bollywood superstar Shah Rukh Khan) ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है।...

Explore our articles