spot_img

New Delhi : देश का निर्यात जून में 35.14 अरब डॉलर पर स्थिर, व्यापार घाटा 18.78 अरब डॉलर

नई दिल्ली : (New Delhi) देश का वस्‍तु का निर्यात (Country’s merchandise exports) जून महीने में 35.14 अरब डॉलर पर लगभग स्थिर रहा, जो पिछले साल इसी महीने में 35.16 अरब डॉलर रहा था। हालांकि, आयात 3.71 फीसदी घटकर 53.92 अरब डॉलर रह गया, जो पिछले साल 56 अरब डॉलर रहा था। वहीं, व्यापार घाटा 18.78 अरब डॉलर रहा।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (The Ministry of Commerce and Industry) ने मंगलवार को जारी आंकड़ों में बताया कि जून में भारत का व्यापार घाटा घटकर 18.78 अरब डॉलर रह गया, जो मई में 21.88 अरब डॉलर रहा था। आंकड़ों के मुताबिक व्यापारिक निर्यात जून में लगभग स्थिर 35.14 अरब डॉलर रहा है, जबकि पिछले साल जून में 35.16 अरब डॉलर था। इस दौरान आयात 3.71 फीसदी घटकर 53.92 अरब डॉलर रह गया, जो एक साल पहले 56 अरब डॉलर था।

मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक सेवा क्षेत्र में भारत ने जून महीने में 15.62 अरब डॉलर का अनुमानित अधिशेष दर्ज किया है, जिसमें सेवा निर्यात 32.84 अरब डॉलर तथा आयात 17.58 अरब डॉलर रहा है। वहीं, जून में वस्तुओं और सेवाओं का संयुक्त निर्यात 67.98 अरब डॉलर रहा, जबकि संयुक्त आयात 71.50 अरब डॉलर रहा, जिसके परिणामस्वरूप जून माह के लिए शुद्ध व्यापार घाटा 3.51 अरब डॉलर रहा।

वाणिज्‍य मंत्रालय के मुताबिक चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के दौरान निर्यात 1.92 फीसदी बढ़कर 112.17 अरब डॉलर पर पहुंच गया है, जबकि आयात 4.24 फीसदी बढ़कर 179.44 अरब डॉलर रहा। अप्रैल-जून के दौरान संचयी निर्यात (वस्तुएं और सेवाएं) 210.31 अरब यूएस डॉलर रहने का अनुमान है, जबकि अप्रैल-जून 2024 में यह 198.52 अरब अमेरिकी डॉलर था, जो 5.94 फीसदी की अनुमानित वृद्धि है।

Thane : ठाणे में महिला से 6.75 लाख की ठगी, दिल्ली एयरपोर्ट की कहानी बनाकर ठगे पैसे

ठाणे : (Thane) जिले के मुंब्रा इलाके (Mumbra area of ​​Thane district) में शादी का झांसा देकर 29 वर्षीय महिला से 6.75 लाख रुपये...

Explore our articles