spot_img

New Delhi : कांग्रेस की पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर हुई चर्चा

नई दिल्ली : अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की मुख्यालय में बैठक हुई। दो घंटे तक चली बैठक में आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अपनाई जानी वाली रणनीति पर चर्चा हुई। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल मुख्य रूप से मौजूद रहे।

आज मंगलवार को हुई बैठक के बारे में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि लोक सभा चुनाव में महाराष्ट्र द्वारा स्पष्ट संदेश देने के बाद देश अब बदलाव की ओर देख रहा है। हम महाराष्ट्र में हम लोकसभा चुनाव बिलकुल विपरीत परिस्थिति में लड़े। ऐसे में अभी से ही महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने अपने पोस्ट में कहा,“मैं पार्टी के अच्छे प्रदर्शन के लिए महाराष्ट्र कांग्रेस के हर एक नेता, कार्यकर्त्ता को बधाई देता हूँ, बूथ एजेंट को बधाई देता हूँ और हम महाराष्ट्र की जनता को धन्यवाद करते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने महाराष्ट्र को देश का सबसे समृद्ध और विकाशील राज्य बनाया था, पर भाजपा की सरकार ने उद्योग चौपट कर दिया। जनता को बेरोज़गारी और महंगाई के कुचक्र में धकेल दिया। किसानों के साथ अन्याय हुआ।

New Delhi : फिल्म मेकर्स ‘घूसखोर पंडत’ का नाम बदलने को तैयार, हाई कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली : (New Delhi) नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) बताया कि निर्माता फिल्म 'घूसखोर पंडत' (Ghuskhor...

Explore our articles