spot_img

New Delhi: दिल्ली में बादलों ने नरम किया मौसम का मिजाज, पर्वतीय राज्यों गिरी बर्फ

नई दिल्ली:(New Delhi) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्र पर बादलों ने कुछ मेहरबानी कर मौसम के मिजाज को नरम कर दिया है। पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अचानक बदले मौसम से कुछ राहत मिली है। हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को बरसात हुई है। बारालाचा, शिंकुला और रोहतांग दर्रे में बर्फ गिरने से कुल्लू और लाहुल स्पीति में मौसम ठंडा हो गया है। उत्तराखंड में भी पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम ने करवट ली है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के 22 मौसम केंद्रों में से सात में मंगलवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। यह इलाके दिनभर लू की गिरफ्त में रहे। शाम को 48 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली धूल भरी हवा और आसमान में छाए बादलों ने उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत दी। आज सुबह से कुछ क्षेत्रों में बादल छाए हैं। आंधी चलने और हल्की बारिश होने के आसार हैं।

दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने कहा कि गर्मी के मौसम में दिल्ली में बिजली की मांग मंगलवार को बढ़कर 6,916 मेगावाट हो गई। यह इस सीजन में अब तक की सबसे अधिक मांग है। पिछली गर्मियों में बिजली की अधिकतम मांग 7,695 मेगावाट दर्ज की गई थी। इस साल यह 8,100 मेगावाट तक पहुंच सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है नजफगढ़ (46.7 डिग्री सेल्सियस) सहित कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान मंगलवार को लगातार दूसरे दिन 46 डिग्री सेल्सियस के निशान को पार कर गया। दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। मध्य दिल्ली के रिज क्षेत्र में पारा 45.1, जाफरपुर में 45.2, नरेला में 45.2 डिग्री, पीतमपुरा में 46.1, पूसा में 45.7 और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर सक्रिय एक पश्चिमी विक्षोभ आज (बुधवार) उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं लाएगा। गुरुवार तक अधिकतम तापमान में कमी आएगी। यह 36 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। बिहार के पूर्वी चंपारण, अररिया और किशनगंज में भी बरसात हो सकती है। पंजाब और हरियाणा में भी ऐसे ही आसार बन रहे हैं। झारखंड में 29 मई तक बारिश होने का पूर्वानुमान है।

New Delhi : फिल्म मेकर्स ‘घूसखोर पंडत’ का नाम बदलने को तैयार, हाई कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली : (New Delhi) नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) बताया कि निर्माता फिल्म 'घूसखोर पंडत' (Ghuskhor...

Explore our articles