spot_img

New Delhi: चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की दो तिहाई दूरी तय की, शनिवार को किया जाएगा कक्षा में स्थापित

नई दिल्ली: (New Delhi) चंद्रयान-3 को चंद्रमा की परिधि में पहुंचने में अब केवल 24 घंटे का ही वक्त लगेगा। अंतरिक्ष यान ने चंद्रमा की लगभग दो-तिहाई दूरी तय कर ली है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को ट्वीट करके कहा कि चंद्रयान-3 ने दो तिहाई दूरी पूरी कर ली है। इस मिशन की शुरूआत में ही चंद्रमा की परिधि में पहुंचने का समय 5 अगस्त के लिए निर्धारित किया गया है। कल परिधि के पास पहुंचने पर (एलओआई) अर्थात लूनर ऑफरेशन इंजेक्शन शुरू किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 मिशन को 14 जुलाई को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर लांच किया था। चंद्रयान-3 कल चंद्रमा की कक्षा में पहुंचने के लगभग 40 दिन बाद 24 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कर सकता है। मौजूदा समय में चंद्रयान चंद्रमा की कक्षा में स्थापित किए जाने से कुछ ही दूरी पर है।

Explore our articles