spot_img

New Delhi : कैबिनेट सचिव राजीव गौबा को मिला एक साल का सेवा विस्तार

नई दिल्ली: (New Delhi) केंद्र सरकार ने कैबिनेट सचिव राजीव गौबा को एक साल का सेवा विस्तार दिया है। उनका कार्यकाल 30 अगस्त को समाप्त होने जा रहा था।केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति मामलों की समिति ने 1982 बैच के झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी गौबा के एक साल के सेवा विस्तार को मंजूरी प्रदान की है।
गौबा को लगातार तीसरी बार सेवा विस्तार दिया गया है। वर्ष 2019 में उनकी नियुक्ति दो वर्षों के लिए की गई थी। इसके बाद 2021 और अगस्त 2022 में उन्हें सेवा विस्तार दिया गया था।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles