spot_img

New Delhi : राजधानी में बीच सड़क पर 16 वर्षीय लड़की की निर्मम हत्या, मूक दर्शक बने रहे लोग

नई दिल्ली: (New Delhi) राजधानी दिल्ली में निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। बाहरी उत्तरी जिले के शाहबाद डेरी इलाके में 16 वर्षीय लड़की पर एक शख्स (साहिल) ने चाकू से 40 से अधिक वार कर उसकी हत्या कर दी। वह यहीं नहीं रुका, बल्कि पत्थर से उसके ऊपर कई प्रहार किये। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जो विचलित करने वाला है।

वीडियो में पूरी घटना दिखाई दे रही है। जब शख्स घटना को अंजाम दे रहा था, तब आसपास से कई लोग गुजर रहे थे, लेकिन लड़की की चीख-पुकार सुनकर भी किसी ने उसे बचाने का प्रयास नहीं किया। पूरा वीडियो 1.26 मिनट का है। हत्या का आरोप साहिल पर लगा है। पुलिस के मुताबिक साहिल और लड़की के बीच दोस्ती थी, लेकिन रविवार रात दोनों के बीच झगड़ा हो गया था।

आगे पुलिस ने सोमवार को बताया कि रविवार शाम लड़की जब अपनी दोस्त नीतू के बेटे के जन्मदिन पार्टी में जा रही थी, तभी साहिल ने उसे रोककर चाकू से हमला कर किया और करीब 40 वार किये। फिर पत्थर से कुचल दिया। फिलहाल आरोपित साहिल फरार है। पुलिस टीम उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

हैरानी की बात यह है कि साहिल उस लड़की पर चाकुओं से लगातार हमला करता रहा, लेकिन आसपास से गुजर रहे लोगों ने चुपचाप बचकर निकलते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो कानून-व्यवस्था के साथ-साथ नये बन रहे समाज पर गहरे सवाल उठाता है।पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपित साहिल का लड़की के साथ झगड़ा हुआ था। इसे लेकर साहिल नाराज था। उसने लड़की को मारने की भी धमकी दी थी। रविवार की रात जब वह अपनी दोस्त के यहां जन्मदिन पार्टी में जा रही थी, तभी रास्ते में साहिल ने उसे रोक और घटना को अंजाम दे दिया।

शाहबाद डेयरी थाने में आईपीसी की धारा 302 के तहत आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस घटना को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी ट्वीट कर कहा कि, “दिल्ली के शाहबाद डेरी में एक नाबालिग मासूम गुड़िया को चाकू गोद-गोदकर मारा गया और उसके बाद पत्थर से कुचल दिया गया। दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।”

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि “ दिल्ली में खुलेआम एक नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधी बेखौफ हो गए हैं, पुलिस का कोई डर ही नहीं है। एलजी साहब, कानून व्यवस्था आपकी जिम्मेदारी है, कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।

Mumbai : पैपराजी पर भड़के सलमान खान, पोस्ट के जरिए लगाई क्लास

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Bollywood actor Salman Khan) एक बार फिर अपने गुस्से को लेकर चर्चा में आ गए हैं। हाल...

Explore our articles