New Delhi : राहुल गांधी के कथित वोट चोरी के आरोप पर भाजपा का पलटवार

0
21

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) इन दिनों चुनाव आयोग पर लगातार हमलावर हैं। उन्होंने कर्नाटक की सभा में राज्य के महादेवपुरा क्षेत्र में 1 लाख से अधिक वोट चोरी का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी के बीच मिलीभगत का दावा किया है। राहुल गांधी के इस आरोप पर भाजपा ने पलटवार करते हुए उन पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। भाजपा ने कहा कि इस तरह के झूठ फैलाने के लिए राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए।

पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता जीवीएल नरसिम्हा राव (Former MP and BJP leader GVL Narasimha Rao) ने एक वीडियो जारी करके राहुल के दावों के झूठ और सही तथ्य सामने रखे। उन्होंने सारे दावे खारिज करते हुए कहा कि जब उनकी जीत होती है तो चुनाव आयोग ठीक होता है और जब वे हारते हैं तो चुनाव आयोग में गड़बड़ी नजर आती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का यह दावा कि महादेवपुरा विधानसभा में वोटों की संख्या में 1 लाख से अधिक की वृद्धि हुई, जिससे भाजपा को बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा जीतने में मदद मिली है, यह सरासर बकवास है और लोगों को गुमराह करने का प्रयास है। वे तथ्यों को तोड़मरोड़ कर पेश कर रहे हैं। न जाने यहआंकड़े राहुल गांधी कहां से लाए हैं।पिछले तीन चुनावों में महादेवपुरा सीट पर करीब 6.59 लाख वोटर ही रहे हैं। यह संख्या साल 2019, 2023 के विधान सभा चुनाव औऱ 2024 में भी कमोवेश यही रही है। यह सबसे बड़ी विधानसभा है। यहां वोटरों की संख्या बढ़ी जरूर है लेकिन एक लाख बढ़ गई, यह सरासर झूठ है। कुछ सीटों पर कांग्रेस ने बढत बनाई थी तो क्या इसका मतलब है कि उन्होंने गड़बड़ी की। महादेवपुरा भाजपा की परंपरागत सीट रही है। भाजपा को यहां से हमेशा ही बढ़त मिलती रही है। इस प्रकार का झूठ फैलाने के लिए राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग (Election Commission) पर कर्नाटक के महादेवपुरा क्षेत्र में 1 लाख से अधिक वोट चोरी का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने आज प्रेसवार्ता में आरोप लगाया कि बैंगलोर सेंट्रल के बाकी सभी विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस आगे थी, लेकिन महादेवपुरा में भाजपा को 1.14 लाख वोटों की बढ़त मिली, जिसकी वजह से वह यह सीट 32,707 वोटों से जीत गई। कर्नाटक में भी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections) में 16 सीटों पर जीत रहे थे, लेकिन हम केवल 9 सीट जीते। यह भी फर्जी तरीके से हुआ था। हमने पता लगाया है, लेकिन चुनाव आयोग कोई जवाब नहीं दे रहा है।