spot_img
Home latest New Delhi : भाजपा ने कतर से पूर्व नौसैनिकों की वतन वापसी...

New Delhi : भाजपा ने कतर से पूर्व नौसैनिकों की वतन वापसी का किया स्वागत, बताया बड़ी कूटनीतिक जीत

0
233

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कतर से स्वदेश लौटे पूर्व नौसैनिकों की रिहाई को भारत के लिए ‘बड़ी कूटनीतिक जीत’ बताया है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

सोमवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पूर्व नौसैनिकों की स्वदेश वापसी का स्वागत करते हुए इसे संभव बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नेवी के पूर्व अफसरों को जिस प्रकार से वापस लाया गया वो भारत सरकार के विशेष प्रयासों का एक नतीजा है।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन गंगा को देखें, जिसमें यूक्रेन से 22,000 हिंदुस्तानी लौटे थे। सूडान से ऑपरेशन कावेरी के तहत 25,00 नागरिक लौटे थे। नेपाल के भूकंप में 5000 हिंदुस्तानी फंसे थे, ऑपरेशन मैत्री के माध्यम से वो लौटे। कोरोना के समय लगभग 2 करोड़ से ज्यादा हिंदुस्तानी अपने घर लौटे। उन्होंने कहा कि विश्व भर में हिंदुस्तानी कहीं भी रह रहे थे, उनके हितों का संरक्षण करना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्राथमिकता रही है ।