Home latest New Delhi : भाजपा ने पार्टी सांसद रमेश बिधूड़ी से असंसदीय टिप्पणी...

New Delhi : भाजपा ने पार्टी सांसद रमेश बिधूड़ी से असंसदीय टिप्पणी पर मांगा स्पष्टीकरण

0
372

नई दिल्ली: (New Delhi) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को लोकसभा में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सांसद कुंवर दानिश अली के खिलाफ असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल करने पर पार्टी सांसद रमेश बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी किया।भाजपा ने बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ असंसदीय भाषा के इस्तेमाल के लिए पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर यह कदम उठाया है।

दक्षिणी दिल्ली से भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने गुरुवार रात लोकसभा में चंद्रयान-3 मिशन पर चर्चा के दौरान उत्तर प्रदेश के अमरोहा से बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उक्त टिप्पणी को संसदीय रिकॉर्ड से हटा दिया गया और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तुरंत सदन में बिधूड़ी के व्यवहार के लिए खेद व्यक्त किया।