Home latest New Delhi: भगवंत मान आज करेंगे तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल से...

New Delhi: भगवंत मान आज करेंगे तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल से मुलाकात

0
165

नई दिल्ली (New Delhi): तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की आज मुलाकात होगी। तिहाड़ जेल सूत्रों के अनुसार, यूं तो मुलाकात का समय 12 बजे का तय है, लेकिन इसमें कुछ आगे-पीछे भी हो सकता है। मुलाकात के लिए आज का दिन शुक्रवार को सुरक्षा बैठक के बाद तय किया गया।

उल्लेखनीय है कि तिहाड़ जेल महानिदेशक और पंजाब पुलिस के अधिकारियों के बीच शुक्रवार को सुरक्षा बैठक हुई थी। सुरक्षा बैठक लगभग चार घंटे से अधिक चली। इसमें तय किया गया कि 15 अप्रैल को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तिहाड़ जेल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे। जेल सूत्रों के अनुसार, भगवंत मान के साथ केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मुलाकात के लिए पहुंच सकती हैं।