
नई दिल्ली : (New Delhi) वित्तीय सेवा कंपनी बजाज कैपिटल ने मंगलवार को जय बजाज (Jai Bajaj) को प्रबंध निदेशक (MD) एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (Chief Executive Officer) (CEO) नियुक्त करने का ऐलान किया।
कंपनी ने कहा कि पिछले 60 वर्ष से अधिक की भरोसेमंद विरासत को आगे बढ़ते हुए बजाज कैपिटल खुद को प्रौद्योगिकी-सक्षम और अंतर्दृष्टि-आधारित वित्तीय परामर्श संगठन में बदलने की दिशा में तेजी आगे बढ़ रही है। कंपनी ने कहा कि भविष्य में बजाज कैपिटल (Bajaj Capital) वित्तीय तैयारी, व्यक्तिगत सेवानिवृत्ति योजना और बेहतर ग्राहक अनुभव पर केंद्रित नई डिजिटल पहल शुरू करेगी। इस परिवर्तन के साथ बजाज कैपिटल का लक्ष्य अपनी अग्रणी विरासत को मजबूत करना तथा ग्राहकों के साथ दीर्घकालिक संबंधों को और सुदृढ़ बनाना है। साथ ही उनके जीवन के हर महत्वपूर्ण चरण में एक भरोसेमंद वित्तीय भागीदार बनना है।





