spot_img

NEW DELHI : भाड़ा विवाद में ऑटो रिक्शा चालक ने किया महिला पर हमला

नयी दिल्ली : दक्षिण पूर्व दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में भाड़े को लेकर बहस के बाद ऑटो रिक्शा चालक ने धारदार वस्तु से 22 वर्षीय एक महिला पर कथित रूप से हमला किया। पुलिस ने मंगलवार में यह जानकारी दी।

उसने बताया कि महरीन रियाज नामक इस महिला ने न्यूफ्रेंड्स कॉलोनी के सी सी मार्केट जाने के लिए शाहीन बाग के नूर नगर में अपने किराये के मकान से यह ऑटो रिक्शा लिया था।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) राजेश देव ने कहा, ‘‘ बाजार पहुंचने के बाद भाड़े के मुद्दे पर उसके और ऑटोरिक्शा चालक के बीच बहस हो गयी। नाराज ऑटोरिक्शा चालक ने धारदार वस्तु से उसपर हमला कर दिया। उसके पेट के निचले हिस्से में घाव हो गया है।’’

उन्होंने कहा कि उसकी शिकायत पर एनएफसी थाने में भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Thane : ठाणे में महिला से 6.75 लाख की ठगी, दिल्ली एयरपोर्ट की कहानी बनाकर ठगे पैसे

ठाणे : (Thane) जिले के मुंब्रा इलाके (Mumbra area of ​​Thane district) में शादी का झांसा देकर 29 वर्षीय महिला से 6.75 लाख रुपये...

Explore our articles