spot_img

New Delhi : आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली : (New Delhi) आम आदमी पार्टी (आआपा) की वरिष्ठ नेता आतिशी (leader Atishi) ने विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद रविवार काे दिल्ली की मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उपराज्यपाल (एलजी) विनय कुमार सक्सेना (Vinay Kumar Saxena) ने सातवीं विधानसभा को भी भंग कर दिया है। भाजपा नेता आतिशी रविवार सुबह राजनिवास पहुंचकर और उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलीं और मुख्यमंत्री पद से अपना

इस्तीफा साैंप दिया। आतिशी पिछले साल 21 सितंबर को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी थीं। वे दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री थीं।इससे पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री रही चुकी हैं।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना 8 फरवरी को हुई थी। इस चुनाव में भाजपा ने स्पष्ट बहुमत मिला है। दिल्ली विधानसभा चुनाव आआपा काे भारी झटका लगा है। भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है। आम आदमी पार्टी काे केवल 22 सीटें ही मिली है। भाजपा ने अपनी जीत के बाद सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।

Washington : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जोर का झटका

अमेरिकी संसद में ईरान जंग रोकने वाला प्रस्ताव पासवाशिंगटन : (Washington) अमेरिकी संसद में मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की (President Donald Trump) सैन्य...

Explore our articles