spot_img

New Delhi : आतिशी ने ईडी से पूछे पांच सवाल

नई दिल्ली : (New Delhi) आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी (Atishi, leader of Aam Aadmi Party and minister in Delhi government) ने भाजपा व ईडी पर जमकर निशाना साधा। आतिशी ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि ईडी अगर स्वतंत्र जांच एजेंसी है तो देश को पांच सवालों का जवाब दे।

आतिशी ने कहा कि 21 मार्च 2024 को शराब नीति घोटाला मामले में मनी ट्रेल का पुख्ता सबूत सामने आया है। उन्होंने कहा कि पुख्ता सबूत होने के आधार पर पिछले 16 दिन में ईडी ने कितने समन किये। ईडी ने कितने रेड किये। ईडी ने कितनी गिरफ्तारियां की। उन्होंने आरोप लगाया और कहा कि ईडी ने कुछ नहीं किया क्योंकि ये मनी ट्रेल शराब कारोबारी शरद रेड्डी से भाजपा के अकाउंट में जा रहे हैं।

यह है वो पांच सवाल

-पिछले 16 दिन में पुख्ता प्रमाण है कि साउथ के शराब कारोबारियों से 55 करोड़ रुपये भारतीय जनता पार्टी को दिये गये। ईडी ने इस पर क्या जांच की। कितने समन भेजे हैं कितनी रेड की है और कितनी गिरफ्तारियां की है।

-जब सिर्फ मनी ट्रेल की आशंका पर आपने ‘आप’ के कई नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में कहा कि आप को आरोपित बनायेंगे। जब 55 करोड़ की मनी ट्रेल साउथ के शराब कारोबारियों से भाजपा को जा रही है तो ईडी भाजपा को आरोपित कब तक बनायेगा।

-ईडी ये बताए कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को समन कब जायेगा, उनके यहां रेड कब होगी और उनकी गिरफ्तारी कब होगी।

-क्या ईडी भाजपा की सहयोगी पार्टी की जांच करेगी।

-चुनाव में हो रहे खर्च की ईडी जांच कर रही है।
आतिशी ने कहा कि भाजपा ईडी दो साल से तथाकथित शराब घोटाले में मनी ट्रेल खोज रही है क्योंकि वह प्रीवेंशन आफ मनी लांड्रिंग की जांच कर रही है। उन्हें आज तक आम आदमी पार्टी के किसी भी नेता के पास से प्रोसीड आफ क्राइम का एक पैसा नहीं मिला है।

सुप्रीम कोर्ट में जब मनी ट्रेल के बारे में पूछा गया तो ईडी के पास इसका जवाब नहीं था। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि आम आदमी पार्टी के पास 100 करोड़ रुपये आए हैं यह संदेहास्पद है। संजय सिंह की बेल के समय भी ईडी के पास जवाब नहीं था। मनी ट्रेल नहीं मिलने के बाद भी आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल व मनीष सिसौदिया को गिरफ्तार कर लिया गया। अंत में आतिशी ने कहा है कि अगर ईडी एक स्वतंत्र जांच एजेंसी है तो पांच सवालों के जवाब दे। जिसे देश के लोग भी जानना चाहते हैं।

Mumbai : महाराष्ट्र में देसी गाय अनुसंधान केंद्र का नाम ‘अजीतदादा पवार’ के नाम पर रखने को मंजूरी

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्तात्रेय भराणे (Maharashtra Agriculture Minister Dattatreya Bharane) ने सोमवार को घोषणा की कि देसी गाय अनुसंधान एवं...

Explore our articles