Home latest New Delhi : दिल्ली में कल से खुलेंगे सभी स्कूल, सुबह 9...

New Delhi : दिल्ली में कल से खुलेंगे सभी स्कूल, सुबह 9 से शाम 5 बजे के बीच होगा कक्षाओं का समय

0
270

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली में सोमवार से सभी सरकारी और निजी स्कूल खुलेंगे। इन स्कूलों को हिदायत दी गई है कि कक्षाओं का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे होगा। यह समय अवधि दो पालियों में चलने वाले स्कूलों पर भी लागू होगी।दिल्ली में पांचवीं से ऊपर तक की कक्षाएं 10 जनवरी से चल रही हैं। पांचवीं तक के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां हैं या फिर कक्षाएं ऑनलाइन चल रही हैं। सोमवार से स्कूल नियमित तौर पर चलेंगे। इसी को देखते हुए दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने सर्कुलर जारी किया है।

इसमें कहा गया है कि सभी स्कूल 15 जनवरी से दोबारा कक्षाएं शुरू करें। इसमें नर्सरी और केजी की प्राथमिक कक्षाएं भी शामिल हैं। आदेश में कहा गया है कि धुंध के चलते सभी स्कूल सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ही चलाए जाएं। इसमें दो पालियों में चल रहे स्कूल भी शामिल हैं।