spot_img
Home latest New Delhi : एयरलाइनों को 352 कारण बताओ नोटिस जारी

New Delhi : एयरलाइनों को 352 कारण बताओ नोटिस जारी

0
64

नई दिल्ली : (New Delhi) नागरिक उड्डयन नियामक डीजीसीए (Directorate General of Civil Aviation) ने पिछले दो वर्षों में विभिन्न उल्लंघनों के लिए एयरलाइनों को 352 कारण बताओ नोटिस जारी किए। इंडिगो और एयर इंडिया (IndiGo and Air India) को 1 जनवरी, 2024 से 31 दिसंबर, 2025 (January 1, 2024, to December 31, 2025) की अवधि के दौरान क्रमशः 98 और 84 कारण बताओ नोटिस मिले। नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा सोमवार को राज्यसभा को दिए गए आंकड़ों के अनुसार, अन्य एयरलाइंस में एयर इंडिया एक्सप्रेस को 65 कारण बताओ नोटिस, स्पाइसजेट को 45 और अकासा एयर को 17 (Air India Express (65), SpiceJet (45), and Akasa Air (17))नोटिस जारी हुए। मंत्रालय ने बताया कि इनमें से 139 मामलों में संबंधित एयरलाइनों पर जुर्माना लगाया गया। 113 नोटिस में डीजीसीए ने चेतावनी दी, जबकि केवल 7 नोटिसों में संतोषजनक उत्तर प्राप्त हुए।